Search

 
 
 

लंबित कांडों का त्वरित निष्पाछदन करें थानेदार: लातेहार एसपी

एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को अपने कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले में अपराध व उग्रवादी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये.
 

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को अपने कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में  बीते माह में हुए अपराध की समीक्षा की गई. एसपी ने जिले में अपराध व उग्रवादी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये.


उन्होंने संगठित अपराधों को रोकने के लिए रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न थानों में लंबित मामलों और कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. कहा कि इसमें जरा भी कोताही नहीं बरतें. पिछले माह हुई हत्याय, लूट, बलात्कार और पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी व उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयासों की गहन समीक्षा की गई.


एसपी ने आने वाले त्योहार रामनवमी, सरहुल व ईद पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. कहा कि जनता की सुरक्षा व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयार रहें. बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार, शिवपूजन बहेलिया, विनोद रवानी, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हाा समेत जिले के सभी थाना प्रभारी व अन्ये पुलिस अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही