Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘खेलोत्सव 2026’ का आगाज

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव 2026’ का शुभारंभ बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ हुआ. उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने शिरकत की. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, रेफरी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव 2026’ का शुभारंभ बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ हुआ. उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने शिरकत की. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, रेफरी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे.

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने बताया कि खेलोत्सव की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी और पिछले 17 वर्षों में यह आयोजन विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण परंपरा बन चुका है. उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं.

 

कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और टीम कप्तानों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया. इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ खेलोत्सव 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया गया.

 

फुटबॉल,कबड्डी,वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन कई खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. फुटबॉल (बालक वर्ग) में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन को हराया, जबकि स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज ने स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज पर जीत दर्ज की.

Uploaded Image

कबड्डी में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज ने स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज को पराजित किया, वहीं स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट ने स्कूल ऑफ एजुकेशन को हराया.

 

वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज का दबदबा रहा. इस टीम ने बालक वर्ग में स्कूल ऑफ एजुकेशन और बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ कल्चर स्टडीज को हराया. वहीं बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज ने भी स्कूल ऑफ एजुकेशन को पराजित किया.

 

बैडमिंटन (बालिका युगल) में स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ कल्चर स्टडीज को हराया. वहीं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज ने स्कूल ऑफ एजुकेशन तथा स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज ने स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन को पराजित किया.

 

खेलोत्सव के पहले दिन खिलाड़ियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्साह देखने को मिला. आने वाले दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ यह महोत्सव और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही