Search

 
 
 

रांची: ‘SIR’ को लेकर CEO ने की समीक्षा, घर के सभी वोटरों का एक ही पोलिंग बूथ रखने के निर्देश

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों के चयन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि एक ही घर में रहने वाले सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र एक ही स्थान पर निर्धारित हो.
 

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों के चयन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि एक ही घर में रहने वाले सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र एक ही स्थान पर निर्धारित हो.

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित स्टीकर मतदाताओं के घरों पर लगाया जाएगा. इससे मतदाताओं को अपने बीएलओ से संपर्क करने में सुविधा होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि घरों पर लगाए जाने वाले स्टीकर पर संबंधित मकान का हाउस नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा. जिन मकानों का हाउस नंबर नहीं है, उन्हें नोशनल नंबर देकर चिन्हित किया जाए ताकि पुनरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं, इसे लक्ष्य बनाकर कार्य किया जाए. उन्होंने कहा कि गहन पुनरीक्षण के बाद तैयार होने वाली मतदाता सूची स्थायी दस्तावेज के रूप में रखी जाती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

 

 रवि कुमार ने यह भी कहा कि राज्य में निर्वाचन से जुड़े किसी भी पद को रिक्त नहीं रहने दिया जाए. साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नियुक्त बीएलओ का प्रशिक्षण समय पर पूरा किया जाए. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की फोटो लेने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाए.

 

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही