Search

 
 
 

चतरा: वन भूमि पर अफीम की अवैध खेती, पुलिसिया कार्रवाई में 25.5 एकड़ अफीम नष्ट

जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर 11 मार्च (बुधवार) को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 25.5 एकड़ और 15 कट्ठा जमीन पर लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है
 

Chatra: जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए व्यापक कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर 11 मार्च (बुधवार) को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 25.5 एकड़ और 15 कट्ठा जमीन पर लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है.

Uploaded Image
कई इलाकों में चला अभियान

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम अनगड़ा में लगभग 15 कट्ठा, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हेमरालुटा में करीब 0.5 एकड़, तथा लावालौंग थाना क्षेत्र के गेरुआडीह और चानो गांव में करीब 25 एकड़ वन भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट कर दिया गया.


पुलिस के अनुसार यह खेती वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान पूरी फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया गया, ताकि भविष्य में इसका दुरुपयोग न हो सके.

 

पुलिस ने बताया कि इस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. चतरा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध अफीम की खेती से दूर रहें और यदि कहीं ऐसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही