Search

 
 
 

पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर प्रिंस खान का आतंकी कनेक्शन! जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज

धनबाद के वासेपुर का फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका के बीच जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है. सूत्रों के अनुसार, वह पंजाब प्रांत में किसी नेटवर्क के सहारे रह रहा है और उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहन जांच की जा रही है.
 

Dhabad :  धनबाद के वासेपुर से जुड़ा फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका के बीच जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है. सूत्रों के अनुसार, वह पंजाब प्रांत में किसी नेटवर्क के सहारे रह रहा है. इसके बाद एजेंसी उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है.

 

पुलिस की पूछताछ में उसके करीबी सहयोगी सैफी उर्फ मेजर से कई अहम सुराग मिले हैं. बताया जाता है कि दुबई में बढ़ते दबाव के बाद प्रिंस खान वहां से निकल गया और अलग-अलग रास्तों से होते हुए पाकिस्तान पहुंचा.

 

उसके आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के संपर्क में होने की बात सामने आई है, जिसकी एजेंसी जांच कर रही है.

 

जांच एजेंसियों का मानना है कि धनबाद में रंगदारी से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल पहले संपत्ति में निवेश के लिए होता था. लेकिन अब इस फंडिंग के इस्तेमाल को लेकर भी गहनता से जांच चल रही है. प्रिंस के आर्थिक नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी है.

 

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसके परिवार और करीबी लोग विदेश में रहकर उसके नेटवर्क को संचालित करने में मदद कर रहे हैं. वहीं धमकी भरे संदेश और पर्चियों के जरिए इलाके में दहशत फैलाने का काम भी किया जा रहा है. 

 

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सैफी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब मेजर से मिली जानकारी के आधार पर प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क को तोड़ने और उससे जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही