Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गैंगस्टर नजर आया, कानपुर के तीन सपा विधायकों के साथ फोटो वायरल

Advertisement
Advertisement
Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता की हत्या के आरोपी गैंगस्टर महफूज अख्तर की फोटो वायरल होने पर बवाल मच गया है. बता दें कि कानपुर में 20 जून 2020 को बसपा नेता पिंटू सेंगर की सरेआम हत्या कर दी गयी थी, इस हत्याकांड में महफूज समेत 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. महफूज पर गैंगस्टर एक्ट  लगाया गया था. इसे भी पढ़ें : लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-case-why-shouldnt-ashish-mishras-bail-be-scrapped-supreme-court-summoned-the-reply-of-the-up-government/">लखीमपुर

केस : आशीष मिश्रा की जमानत क्यों न खत्म कर दी जाये ? सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया

महफूज को जिला बदर किया गया है

हालांकि इस मामले में महफूज अख्तर को जमानत मिल गयी थी, लेकिन उसे महफूज जिला बदर किया गया है. वह कानपुर में एक कदम नहीं रख सकता. बता दें कि महफूज पर हत्या, वसूली, मारपीट, जमीन पर कब्जा करने आदि एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. ऐसे में यूपी विधानसभा में उसका देखा जाना राजनीतिक हलचल मचा रहा है. जान लें कि कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपेई और विधायक रूमी हसन के साथ महफूज की तस्वीर वायरल हो रही है. इसे भी पढ़ें :  लोकसभा">https://lagatar.in/in-lok-sabha-sonia-gandhi-said-facebook-twitter-is-serving-the-interests-of-particular-leaders-and-parties-nishikant-dubey-retaliated/">लोकसभा

में सोनिया गांधी ने कहा, फेसबुक-ट्विटर खास नेताओं और दलों का हित साध रही, निशिकांत दुबे ने पलटवार किया

वह विधानसभा के अंदर पहुंचा कैसे

ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि वह विधानसभा के अंदर पहुंचा कैसे? उसे कौन लेकर गया था? इस सवाल सपा विधायक सहित जिम्मेदार अफसरों ने चुप्पी साध ली है. खबरों के अनुसार महफूज अख्तर कानपुर के जाजमऊ इलाके में रहता है. इसी इलाके में सपा विधायक इरफान सोलंकी और रूमी हसन भी रहते हैं. इस मामले में इरफान सोलंकी ने सफाई दी है कि उसे मैं पहले से जानता हूं, लेकिन वह विधानसभा भवन में कैसे पहुंचा? मुझे पता नहीं, वह हमारे पास आया और फोटो खिंचा ली. बता दें कि इसी तरह का बयान रूमी हसन ने भी दिया है. [wpse_comme nts_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही