Search

 
 
 

जादूगोड़ा में गणपति बप्पा की धूम, भक्तों के लिए खुले पट, श्रद्धालु ने सुख शांति की कामना

जादूगोड़ा और इसके आस-पास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इलाके का मुख्य आयोजन जादूगोड़ा मोड़ चौक पर स्थित शास्त्री ब्वॉयज क्लब द्वारा किया जा रहा है, जहां एक भव्य पूजा पंडाल सजाया गया है
 

Jadugoda : जादूगोड़ा और इसके आस-पास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इलाके का मुख्य आयोजन जादूगोड़ा मोड़ चौक पर स्थित शास्त्री ब्वॉयज क्लब द्वारा किया जा रहा है, जहां एक भव्य पूजा पंडाल सजाया गया है. गणपति बप्पा की पूजा क्षेत्र की खुशहाली और शांति की कामना के साथ की गई.

 

जैसे ही भगवान गणेश के पट खोले गए, पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा का नेतृत्व पुजारी शक्ति पदों मजूमदार ने किया, जिन्होंने वैदिक विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की.पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया है. शास्त्री ब्वॉयज क्लब के संजू बारीक और उनकी टीम पिछले 40 वर्षों से लगातार इस पूजा का आयोजन कर रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही