Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : आवास लाभुक दिवस अभियान के तहत प्रत्येक गुरुवार को लगाया जाएगा कैम्प

Gawan (Giridih) : जिले के गावां प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार 10 मई को बीडीओ महेंद्र रविदास की अध्यक्षता में मनरेगा और पीएम आवास को लेकर पंचायत सचिव, मुखिया, रोजगार सेवक व स्वयं सेवकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायत सचिव को मुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर सर्वजन पेंशन के लाभार्थी की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि 11 मई से 30 जून तक सभी पंचायत सचिवालय में पीएम आवास दिवस मनाना है. इसके तहत अधूरे आवासों को जल्द से जल्द पूरा करना है. बैठक में मनरेगा को लेकर भी कई ज़रूरी निर्देश दिये गये. उन्होंने सभी पंचायत सचिव को इस अभियान की समीक्षा प्रति सप्ताह करने का निर्देश दिया उन्होंने बताया कि आवास लाभुक दिवस अभियान के तहत पंचायतों में प्रत्येक गुरुवार को कैम्प लगाया जाएगा. कैम्प में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी दी जाएगी और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. कहा कि कैम्प में लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा. बैठक में बीपीओ भिखदेव पासवान, मुखिया कन्हाई राम, गुरुसहाय रविदास, चंदन कुमार, मो.मिराजुद्दीन, अमित कुमार, रूपाश्री सिंह, मुन्नी देवी, राहुल यादव, अजय साव, पप्पू कुमार, अजय कुमार, मिथलेश कुमार, सुरेंद्र मिस्त्री, विष्णुदेव कुमार, श्याम सुंदर, विनोद कुमार, नकुल राम, प्रभु हाजरा, रजिया खातून समेत कई उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/tisri-what-a-system-old-age-pension-was-canceled-by-declaring-the-living-woman-dead/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : हाय रे सिस्टम : जीवित महिला को मृत घोषित कर रद्द कर दिया वृद्धा पेंशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही