Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : बाबूलाल के विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों की घोर कमी, गावां में एक चिकित्सक के भरोसे डेढ़ लाख की आबादी

Gawan (Giridih) : पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के क्षेत्र गावां प्रखंड में चिकित्सकों की घोर कमी है. इससे लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल एक चिकित्सक पदस्थापित है. गावां प्रखंड की आबादी करीब डेढ़ लाख है. डेढ़ लाख की आबादी के इलाज़ के लिए केवल एक चिकित्सक को पदस्थापित किया गया है. इसके अलावे दो आयुष चिकित्सक है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी का जिम्मा आयुष चिकित्सक संभाल रखे है. हालांकि आयुष चिकित्सकों का काम स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर डोर टू डोर स्वास्थ्य जांच करना है. मगर चिकित्सको की कमी के कारण ओपीडी में बैठकर एलोपैथिक दवा लिखते है.

  सीएचसी में 11 पद स्वीकृत, हैं सिर्फ एक एमबीबीएस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 पदों में मात्र एक एमबीबीएस व दो आयुष चिकित्सक है. इसके अलावे स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थिसिया, इमरजेंसी, फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट समेत कई पद रिक्त है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित उपस्वास्थ्य केंद्र भी भगवान भरोसे चल रहे हैं. ग्रामीणों की माने तो उपस्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण के लिए कभी-कभी खुलता है. [caption id="attachment_565243" align="alignnone" width="298"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/RAJKUMAR-YADAV-298x300.jpg"

alt="" width="298" height="300" /> राजकुमार यादव, पूर्व विधायक, धनवार[/caption]

        पूर्व विधायक ने लगाये अनदेखी के आरोप

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह डॉक्टरों को प्रतिनियुक्त किया गया था. कहा कि क्षेत्र के सांसद व विधायक को अपने क्षेत्र से कोई लेना देना नही है. स्थानीय विधायक ने कभी भी चिकित्सकों की कमी का मुद्दा विधानसभा में नही उठाया है.

     आवेदन और निवेदन से आगे नहीं बढ़ रहा मामला

गावां प्रमुख ललिता देवी ने कहा कि महिला चिकित्सक नही होने से महिलाओं को इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग उठायी गयी है. बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टरों की मांग को लेकर उपायुक्त को लिखित आवेदन दिया गया है. विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को लिखित आवेदन देकर लगातार डॉक्टरों की मांग की जा रही है. बहुत जल्द डॉक्टरों को नियुक्ति किया जाएगा. इसे लेकर बाबूलाल मरांडी लगातार प्रयासरत है. यह">https://lagatar.in/giridih-bird-flu-increased-concern-advisory-issued/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता, एडवाइजरी जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही