Search

 
 
 

गढ़वा : टाउनशीप में 16 सौ मी. की दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं को विधायक ने किया पुरस्कृत

 
गढ़वा : भवनाथपूर प्रखण्ड के टाउनशीप में राहुल फिजिकल एकेडमी के तत्वधान में सेल के मैदान टाउनशीप में 1600 मी. दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों नवजवान अभ्यार्थियों ने भाग लिया. पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार सोनु कुमार, द्वितिय राम पुकार, तृतिय राहुल कुमार राजवंशी और महिला वर्ग में प्रथम अंजली कुमारी, द्वितिय सिमरन कुमारी, तृतिय माही गुप्ता रही. मुख्य अतिथि विधायक भानु प्रताप शाही ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और साथ ही उनके हौसले को बढ़ाया एवं उज्वल भविष्य की कामाना भी की.  इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-urban-haat-scheme-still-gathering-dust-even-after-four-years/">धनबाद

: चार साल बाद भी धूल फांक रही अर्बन हाट योजना

युवाओं को मिले उच्च स्तर की ट्रेनिंग- विधायक

वहीं विधायक ने कहा कि आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा की इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तर के ट्रेनिंग एवं सहायता दी जाए जिससे की युवा अपने परिवार के साथ-साथ समाज एवं राज्य का नाम रौशन करें. इस मौके पर पूर्व भारतीय नौसैनिक वर्तमान में स्टेट बैंक के कर्मचारी ब्रजेश कुमार दुबे, राहुल कु.  यादव (ट्रेनर), प्रिंस सिंह, सुदिप यादव, संजय चैहान, अवधेश माली, विवेक उपाध्याय, अमित भुषन, सनम कु. शुक्ला, सतिश मिश्रा, रविन्द्र कुमार, राहुल कु. मिश्रा, विशाल पटेल, विजय यादव, रितेश सिंह, अजित कुमार, रंजित पटेल, अनुप पासवान, रोहित, विशाल, दिपक एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें- मुंगेर:">https://lagatar.in/munger-woman-murdered-in-sangrampur-sharp-weapon-marks-on-her-head/">मुंगेर:

संग्रामपुर में महिला की हत्या, सिर पर गहरे जख्म के निशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही