Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Garhwa: रंका अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न मार्गो सहित राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर फ्लैग मार्च निकाला गया. दुर्गा पूजा को देखते हुए लोगों को भरोसा दिलाया गया कि वे शांतिपूर्ण तरीक से पूजा का आनंद उठायें. अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो, रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी सहित थाना के सब इंस्पेक्टर पिंकू कुमार राणा और जवान शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-as-soon-as-the-doors-of-more-than-25-puja-pandals-including-durgabati-were-opened-on-mahashashthi-a-huge-crowd-of-devotees-gathered/">रांची

: महाषष्ठी को दुर्गाबाटी समेत 25 से अधिक पूजा पंडालों के पट खुलते ही भक्तों की उमड़ी भीड़
दूसरी खबर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/20rc_m_217_20102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Garhwa: उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 से संबंधित जिला उज्ज्वला समिति की बैठक हुई. उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिला नोडल पदाधिकारी राम विनय कुमार ने बताया कि उक्त योजना के तहत जिला का कितना लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभी तक कितने लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है. नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत जिले का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/news-from-godda-three-youths-arrested-for-murder-of-youth-living-in-in-laws-house-and-theft-of-coal/">गोड्डा

की खबरें- ससुराल में रह रहे युवक की हत्या और कोयला चोरी करते तीन युवक गिरफ्तार

योग्य लाभुकों को गैस कनेक्शन देने का निर्देश

वर्तमान में गढ़वा जिला अंतर्गत 283786 परिवारों, जो राशन कार्ड से आच्छादित हैं. इसमें 195149 लाभुकों को पूर्व में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है. वर्तमान में लगभग 88637 परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाना है. उन्होंने बताया कि इस गैप को भरने के लिए जिला अंतर्गत विभिन्न गैस एजेंसियों के कुल 29 गैस वितरकों से यह कार्य कराया जाएगा. उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी गैस वितरकों से 10 नवंबर तक योग्य लाभुकों को गैस कनेक्शन दें, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए केवाईसी करना और इसे पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही