Search

गढ़वा: बंशीधर नगर में कृषि चौपाल का आयोजन, जैविक खेती पर जोर

Aditya Kumar Garhwa: जिले के बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित एग्री क्लिनिक सेंटर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल आयोजित हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, प्रमुख रवींद्र कुमार एवं बीडीओ श्रवण राम ने किया. चौपाल में सभी आगन्तुकों को अनार का पौधा देकर सम्मानित किया गया. कृषि चौपाल में उपस्थित किसानों को खेती के विभिन्न तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. बीससूत्री अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे ने कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध करने के लिये कृत संकल्पित है. किसानों का आर्थिक उन्नति कैसे हो इसके लिये सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. कहा कि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को और बेहतर बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें-  सिख">https://lagatar.in/pm-modi-at-ncc-rally-in-new-style-of-sikh-turban-goggles-said-you-have-to-take-india-towards-2047/">सिख

पगड़ी, काले चश्मे के नये अंदाज में NCC की रैली में पीएम मोदी, कहा, आपको ही भारत को 2047 तक लेकर जाना है       

तकनीकी विशेषज्ञ ने दी जैविक कृषि की जानकारी

बीडीओ श्रवण राम ने कहा कि अब किसान पारम्परिक खेती की बजाय आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं. जिससे उनकी पैदावार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि सभी किसान जैविक खेती की ओर अग्रसर हों ताकि गुणवत्तायुक्त अनाज का उत्पादन हो सके. सरकार का भी जोर अब जैविक खेती पर ज्यादा है. ताकि हमें जहर मुक्त अन्न की प्राप्ति हो सके. आत्मा (ATMA) गढ़वा के तकनीकी विशेषज्ञ दयानंद पाण्डेय ने किसानों को जैविक कृषि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. कृषि चौपाल में किसानों को काला चावल एवं काला गेंहू के उत्पादन के बारे में भी जानकारी दी गई. मौके पर जेएसलपीएस के अनुज कुमार, बीएओ ज्ञान केसरी, एग्री क्लिनिक के समन्वयक सरोज सोनकर, पल्लवी, किसान मित्र अरुण चौबे, सुदेश्वर विश्वकर्मा और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें-  चीन">https://lagatar.in/china-returned-the-youth-of-arunachal-rahul-gandhi-asked-pm-modi-when-will-indias-land-be-returned/">चीन

ने अरुणाचल के युवक को लौटाया, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा, भारत की जमीन कब वापस मिलेगी?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//