Search

 
 
 

गढ़वा: AJSU का ऐलान, 14 अप्रैल को होगा जेल भरो आंदोलन

 
Arun Kumar Garhwa: आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर ने बुधवार को आगे की रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि 1932 का खतियान लागू करने, पिछड़ों को 27% आरक्षण देने और बेरोजगारों को रोजगार देने सहित अन्य मांगों को लेकर 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आजसू पार्टी जेल भरो आंदोलन करेगी. यह आंदोलन पूरे राज्य में होगा. राज्य सरकार ने विगत 7 मार्च को आजसू पार्टी द्वारा आहूत विधानसभा घेराव को विफल करने के लिए सभी तंत्र को लगा दिया था. उसके बावजूद हमारे कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल हुए और अपनी आवाज बुलंद की. इसे भी पढ़ें-  शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-senas-mouthpiece-saamna-attacked-pm-modi-on-pok-calling-surgical-strike-a-small-firecracker/">शिवसेना

के मुखपत्र सामना ने Surgical Strike को छोटा पटाखा बताते हुए पीओके पर पीएम मोदी को घेरा     
कहा कि अब 14 अप्रैल को आजसू के कार्यकर्ता राज्य के हर जेल में अपना परिचय देंगे. आजसू पार्टी राज्य सरकार से जानना चाहती है कि झारखंडी अस्मिता के लिए लड़ने वालों के लिए उनके जेलों में कितनी वैकेंसी है. आजसू पार्टी सरकार से यह आग्रह करती है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शोषित व पिछड़ों के साथ न्याय कर पिछड़ों को 27% आरक्षण जो सरकार का चुनावी वादा रहा है, उसे पूरा कर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दे. आजसू पार्टी बाबासाहेब के सपनों को साकार करने के लिए 14 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन करेगी. कहा कि जब तक खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति सरकार लागू नहीं करती है, पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित नहीं करती है तब तक आजसू पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें-  हीरो">https://lagatar.in/income-tax-raid-on-hero-motocorp-chairman-pawan-munjal-accused-of-showing-bogus-expenses/">हीरो

मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, बोगस खर्च दिखाने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही