Search

 
 
 

गढ़वा: DC रमेश घोलप को बाला रानी देवी ने सौंपा मांग पत्र, कचरा डंपिंग रोकने की मांग

 
Garhwa: जिले के बंशीधर नगर के जिला परिषद सदस्य बाला रानी देवी ने उपायुक्त रमेश घोलप को पत्र देकर कचरा डंपिंग रोकने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत का कूड़ा कचरा, ग्राम हुलहुला खुर्द में फेंका जा रहा है. कचरा डंपिंग को यथाशीघ्र रोकने का मांग की गयी है. इस संबंध में जिला परिषद सदस्य बाला रानी देवी ने कहा, "कूड़ा-कचरा फेंकने से हुलहुला खुर्द और पतहरिया खुर्द के ग्रामीण नाराज हैं. नगर पंचायत में कचरा फेंकने से इलाके में बदबू आती है. फैले कीटाणुओं की वजह से बीमारियों का खतरा बना रहता है. इस संबंध में ग्रामीण अनुमंडल पदाधिकारी से गुहार लगा चुके हैं." डीसी से मांग की गई है कि कूड़ा डंपिंग को तत्काल रोका जाना चाहिए. इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सत नारायण यादव, प्रमोद राम सहित अन्य लोगों उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/800-contract-assistant-professors-of-8-universities-of-jharkhand-on-strike-from-thursday/">झारखंड

के 8 विश्वविद्यालयों के 800 अनुबंध सहायक प्रध्यापक गुरुवार से हड़ताल पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही