Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : भव्य, आकर्षक व अभूतपूर्व होगा बंशीधर महोत्सव - मिथिलेश ठाकुर

Arun Kumar Yadav Garhwa: गढ़वा में 3 व 4 मई को बंशीधर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा. जिसको लेकर राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राजकीय बंशीधर महोत्सव भव्य, आकर्षक व अभूतपूर्व होगा. उन्होंने हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्व का दर्जा दिया इसके लिये मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं. मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि महोत्सव का आयोजन हर साल सरकारी खर्च पर किया जायेगा. साथ ही बंशीधर बाबा मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मैं प्रयासरत हूं. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, मंदिर कमेटी, चेंबर ऑफ कॉमर्स, विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग व जेएमएम के कार्यकर्ता लगे हुए हैं. 3 व 4 मई का दिन जिले के लिये एतिहासिक होगा. कार्यक्रम में पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बाहर से प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया गया है.

मिथिलेश ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों को किया आमंत्रित

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राजकीय बंशीधर महोत्सव में शामिल होने के लिए जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित जिले के सभी लोगों को आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि राजकीय महोत्सव किसी राजनीतिक संगठन का नहीं बल्कि संपूर्ण गढ़वा जिला का कार्यक्रम है. जिसमे सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prime-ministers-mann-ki-baat-is-a-program-that-unites-the-whole-country-mp/">जमशेदपुर

: प्रधानमंत्री के “मन की बात” पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाला कार्यक्रम- सांसद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही