Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : रंका मोड़ से मझिआंव मोड़ तक दुकानों पर चला बुलडोजर

Garhwa : बुधवार 17 मई से गढ़वा शहर में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. गुरुवार को रंका मोड़ से मझिआंव मोड़ तक सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों और प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चला. बुलडोजर देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने-अपने दुकानों से सामान हटाते दिखे. कई दुकानों  के सामान को भी नगर परिषद ने जब्त कर लिया. अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा. जिन लोगों ने भी सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान-प्रतिष्ठान बनाया है, उसे हटा लें, नहीं तो तोड़ा जाएगा. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि पिछले दिनों कृषि मंत्री सह जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष बादल पत्रलेख की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बीस सूत्री की बैठक हुई थी. उक्त बैठक में गढ़वा शहर की सभी सड़कों/गलियों एवं नदियों के अतिक्रमण का मामला उठा था. सर्वसम्मति से गढ़वा जिला मुख्यालय की सभी सड़कों एवं नदियों के किनारे दोनों तरफ किये गये अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया गया था. अतिक्रमण हटाने के लिए गढ़वा एसडीओ राज महेश्वरम के नेतृत्व में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों में मुख्य रूप से गढ़वा सीओ कुमार मयंक भूषण, गढ़वा बीडीओ कुमुद कुमार झा, डंडा बीडीओ फनेश्वर रजवार, मझिआंव सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया है. पदाधिकारियों से हर रोज की कार्रवाई की जानकारी डीसी शेखर जमुआर ने मांगी है. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/the-additional-collector-does-not-obey-even-the-orders-of-the-dc-know-the-whole-matter/">डीसी

के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही