Search

गढ़वा: बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Arun Kumar Garhwa: गढ़वा शाहपुर पलामू मार्ग पर सोमवार को तिलदाग पंचायत भवन के पास बाइक एवं बस के टक्कर में बाइकसवार एक महिला की मौत हो गई. जबकि पुत्र घायल हो गया. मृतका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव निवासी ललिता देवी के रूप में हुई है. वहीं महिला का पुत्र मंटू चंद्रवंशी घायल हो गया. उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने गढ़वा शाहपुर मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी गढ़वा कृष्ण कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें-   बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-dc-had-announced-to-equip-middle-schools-with-hi-tech-labs-not-completed/">बेरमो:

डीसी ने की थी मध्य विद्यालयों को हाईटेक लैब से सुसज्जित करने की घोषणा, नहीं हुई पूरी   

पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम हटाया

पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम हटाया. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि ललिता देवी अपने छोटे पुत्र मंटू चंद्रवंशी के साथ गढ़वा मार्केट आई थी. बाजार से सामान खरीदने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गढ़वा से रांची जाने वाली JPS बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. इससे ललिता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. लेकिन चैनपुर थाना के पास पुलिस ने बस को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें- 10">https://lagatar.in/two-arrested-including-militant-bhikhan-ganjhu-rewarded-with-10-lakhs/">10

लाख का इनामी उग्रवादी भीखन गंझू समेत दो गिरफ्तार, 26 मामलों में फरार व NIA का है मोस्ट वांटेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//