Search

 
 
 

गढ़वा : : इंजीनियर की गाड़ी पर आपत्तिजनक बोर्ड का मामला, एफआईआर दर्ज

 
Garhwa: 29 मार्च 2024 को दैनिक समाचार पत्र में खबर छपी कि राजू कुमार प्रजापति, कनीय अभियंता (अनुबंध पर) प्रखंड कार्यालय भवनाथपुर, ने अपने चारपहिया वाहन पर आपत्तिजनक बोर्ड लगाया हुआ है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त शेखर जमुआर ने संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने राजू कुमार प्रजापति के विरुद्ध भवनाथपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करायी है. उल्लेखनीय है कि 29 मार्च 2024 को दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से एक मामला संज्ञान में आया, जिसमें भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय में बतौर कनीय अभियंता (अनुबंध पर) के पद पर कार्यरत राजू कुमार प्रजापति, पिता- रामकेश्वर प्रजापति द्वारा अपने चार पहिया वाहन (JH-01 FL 4444) के सामने बोर्ड लगाकर जिला प्रशासन रांची ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी और असैनिक अभियंता सह भावी मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, रांची लिखा हुआ है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर को अविलंब राजू कुमार प्रजापति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिया. इसके आलोक में 29 मार्च 2024 को ही प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर द्वारा भवनाथपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत राजू कुमार प्रजापति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज (Case No.- 46/24, Date-29.03.2024) कराई गई. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/if-the-people-of-dhanbad-cooperate-with-body-mind-and-money-i-can-contest-elections-here-saryu-rai/">धनबाद

के लोग तन, मन और धन से सहयोग करें तो मैं यहां चुनाव लड़ सकता हूं : सरयू राय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/3-42-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही