Search

गढ़वा : सीएम चंपाई सोरेन ने 93 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Garhwa:  राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को गढ़वा आगमण के दौरान 93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच बड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया. इन योजनाओं में सात करोड़ रुपये की लागत से कल्याणपुर में निर्मित नया समाहरणालय भवन, 15 करोड़ रुपये की लागत से बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, चार करोड़ रुपये की लागत से सोनपुरवा में निर्मित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फुटबॉल स्टेडियम तथा गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नीलांबर-पीतांबर बहुद्श्यीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) का मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, समाहरणालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, टाउन हॉल परिसर में स्थापित शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतिमा का अनावरण भी किया. इसे भी पढ़ें-‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-basmatiya-devi-finally-gets-a-tricycle/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : आखिरकार बसमतिया देवी को मिल गया ट्राइसाइकिल

हवाई मार्ग से गढ़वा नहीं पहुंच सके सीएम

वहीं रंका मोड़, घंटा घर के समीप इंदिरा गांधी पार्क में स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा, सहिजना मोड़ पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से गढ़वा नहीं पहुंच सके. अंततः सड़क मार्ग से करीब 4.30 बजे गढ़वा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सभी योजनाओं का उद्घाटन किया. देर हो जाने के कारण सिर्फ स्टेडियम नहीं पहुंच सके और न ही मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर सके. वे हवाई मार्ग से वापस रांची चले गये. गढ़वा आगमन पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11_868-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

केंद्र सरकार के आगे हेमंत ने झुकने से किया इनकार : मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार विधायक बैजनाथ राम ने दीप प्रज्जवलित कर टाउन हॉल के मैदान में आयोजित जनसभा कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आज का दिन गढ़वा के लिए ऐतिहासिक व अविस्मरणीय है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास गढ़वा एवं पलामू प्रमंडल के लिए विशेष सोच थी. सरकार बनते ही उन्हांने गढ़वा को 20 से 22 घंटा बिजली उपलब्ध कराया. आज उन्ही की देन है कि गढ़वा में 93 करोड़ रुपये की लागत से बनी पांच बड़ी योजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया. मंत्री ने कहा कि जो लोग विकास विरोधी हैं आदिवासी, दलितों एवं पिछड़ों के विरोधी हैं उन्हें झारखंड की जनता का हक मिलना रास नहीं आया. ये बहुत ही घटिया राजनीति है. हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने वाली ताकतों के सामने झुकने से इनकार कर दिया. मंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में किसानां का दो लाख रुपये तक का ऋण माफ करने का प्रावधान किया गया है. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि काफी खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सड़क मार्ग से गढ़वा पहुंचकर गढ़वा के जनता की उम्मीदां को पूरा किया. जनसभा को संबोधित न कर पाने का उन्हें काफी अफसोस रहा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-raided-on-secret-information-youth-arrested-with-illegal-weapon/">रांची

: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध हथियार के साथ युवक  गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट- गढ़वा के लिए ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समयाभाव के कारण गढ़वा में जनसभा को संबोधित नहीं कर सके. इसका उन्हें काफी अफसोस है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सुबह से जारी रिमझिम बारिश ने रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन मिथिलेश बाबू के आग्रह और गढ़वा की जनता के प्यार ने उसे विफल कर दिया. यह दिन गढ़वा के लिए ऐतिहासिक है. हमारी सरकार ने इस जिले में विकास की जो लकीर खिंची है, आने वाली पीढ़ियां उस पर गर्व करेंगी. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के विकास का नमूना पेश किया है. उन्होंने कहा कि बादल चाहे कितना भी घना हो सूर्य को हमेशा के लिए नहीं ढक सकता है. एक दिन सच्चाई सामने आयेगी. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुत जल्द सलाखों से बाहर आएंगे. लातेहार विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि आज का दिन गढ़वा के इतिहास का स्वर्णिम दिन है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में विकास की लंबी लकीर खींची है. अपनी इच्छा शक्ति के बल पर मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा में ऐतिहासिक विकास किया है.

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से डीसी शेखर जमुआर, डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा, एसडीओ विजय कुमार, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिप अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, दीपमाला, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, जितेंद्र सिन्हा, दिलीप गुप्ता, चंदन पासवान, आशीष अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp