Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : साइबर ठग ने 27 हजार रुपये का लगाया चूना

Garhwa : जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी प्रवेश कुमार के साथ साइबर ठगी हुई है. साइबर अपराधी ने उसके बैंक खाता से 27 हजार रुपये ठगी कर ली. भुक्तभोगी सिंदुरिया निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि 8 मार्च को मोबाइल नम्बर 8797790144 से मेरे मोबाइल फोन पर पीएम किसान में केवाईसी करने संबंधित बात बोला गया. केवाईसी के लिए एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा और मैंने एप्लिकेशन डाउनलोड किया. डाउनलोड के बाद केवाईसी को पूर्ण करने लिए 6 अंक का पासवर्ड मांगा गया, जिसे मैंने दे दिया. 12 मार्च को मेरे खाता से 14 हजार 999 रुपया और 12 हजार कटकर किसी उषा देवी के खाते में ट्रांसफर करने का मैसेज मिला. मुझे लगता है किसी साइबर अपराधी द्वारा मेरे खाते से पैसा उड़ा लिया गया. पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : एमएसपी">https://lagatar.in/thousands-of-farmers-gathered-in-mahapanchayat-regarding-msp-will-do-big-movement-after-20-days/">एमएसपी

को लेकर महापंचायत में जुटे हजारों किसान, 20 दिन बाद करेंगे बड़ा आंदोलन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही