Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: थाना प्रभारी ने भटके बालक को उसके परिजनों से मिलाया

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा के डंडई थाने में शनिवार को डंडई थाना प्रभारी सुनील कुमार पटेल ने एक भटके बालक को उसके पिता से मिलवाया. जानकारी के अनुसार 8 साल का एक बालक भटकते हुए प्रखंड के सोनेहरा गांव पहुंच गया. सोनेहरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान को पता चला तो वे उस बच्चे को अपने घर ले आये. खाना खिलाने के बाद उससे नाम और पता पूछा तो नहीं बता पाया. तब मुखिया प्रतिनिधि ने उस बच्चे को डंडई थाने में ला कर पुलिस को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें- सिद्धू">https://lagatar.in/sidhus-attack-on-the-center-people-were-not-in-the-rally-so-modi-was-masquerading-as/">सिद्धू

का केंद्र पर हमला, रैली में नहीं थे लोग, इसलिए स्वांग रच रहे मोदी          

थाना प्रभारी ने उसके परिजनों का पता लगाया

इसके बाद डंडई थाना प्रभारी सुनील कुमार पटेल ने प्रयास कर उसके परिजनों का पता लगाया. उन्हें थाने बुलाकर उस बालक को सौंप दिया. तब बालक दीपक सिंह के पिता बुधन सिंह, भाई धनपत सिंह और चाचा सुखराज सिंह आये और बच्चे को ले गये. सभी रमुना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव के रहने वाले थे. भटके हुए बालक को पाकर स्वजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी को दिल से आभार व्यक्त किया. परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व खेलने के दौरान बालक बिछड़ गया था. इसे भी पढ़ें-  केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-visited-mahakal-tample-in-ujjain-offered-prayers-by-law/">केरल

के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किये, विधि-विधान से पूजा अर्चना की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही