Search

 
 
 

गढ़वा : डीसी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

 
Garhwa : डीसी शेखर जमुआर ने मंगलवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. डीसी ने जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, पेंशन, आवास समेत अन्य समस्याएं लेकर दूर-दराज से ग्रामीण पहुंचे थे. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सबसे पहले रमना प्रखंड के कोरगा गांव के राजकुमार भुइयां अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. राजकुमार ने डीसी को बताया कि अबतक उनकी जमीन के मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ है. डीसी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए अपर समाहर्ता कार्यालय को निर्देशित किया. मंझिआंव प्रखंड के अदर गांव के बाचो देवी, पति-स्व. कोदू रजवार ने वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने के संबंध में आवेदन दिया. मेराल प्रखंड के छपरवार कलां निवासी बसंती देवी, पति नंदकिशोर राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया. भवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव की कलावती देवी, पति-ललन सिंह ने अपनी भूमि का कब्जा दिलाने एवं ऑनलाइन रसीद निर्गत कराने के संबंध में आवेदन दिया. डीसी ने सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : वैशाली">https://lagatar.in/vaishali-one-crore-15-lakh-looted-from-axis-bank-on-the-force-of-arms/">वैशाली

: हथियार के बल पर Axis Bank से एक करोड़ 15 लाख की लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही