Garhwa: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. कार्यक्रम को और प्रभावी तरीके से करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने बैठक की. स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम एवं वीवीपीएटी जागरूकता, नैतिक मतदान आदि से संबंधित विषयों को लेकर बैठक हुई. विद्यालय, महाविद्यालय, स्काउट एंड गाइड, स्पोर्ट्स, JSLPS, NGO, डिस्ट्रिक्ट आइकॉन आदि के कैंपस ब्रांड अम्बेसडर के साथ बैठक कर आमजनों से वोटिंग अवश्य करने की अपील की गई. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नुक्कड़-नाटक, गीत-संगीत, स्लोगन, जागरूकता रथ, रंगोली, मेहंदी, रैली, बैठक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया. बैठक के दौरान नए वोटर्स को जोड़ने और वोटर कार्ड में आवश्यक सुधार हेतु विभिन्न वोटर हेल्पलाइन ऐप्प के बारे में बताया गया. साथ ही C-VISIL APP, SAKSHAM APP, VOTER HELPLINE APP, NVSP PORTAL आदि के बारे में जानकारी दी गई. नैतिक मतदान को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें-जेल">https://lagatar.in/apres-etre-sorti-de-prison-dev-kumar-dhan-a-atteint-murma-et-a-adore-la-shakti-khunta/">जेल
से निकलने के बाद मुड़मा पहुंचे पूर्व मंत्री देव कुमार धान, की शक्ति खूंटा की पूजा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/04rc_m_74_04042024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="300" />
: मारपीट के बाद से लापता व्यक्ति की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, लगाया अपहरण का आरोप [wpse_comments_template]
से निकलने के बाद मुड़मा पहुंचे पूर्व मंत्री देव कुमार धान, की शक्ति खूंटा की पूजा
alt="" width="600" height="300" />
पुलिस उपलब्ध करायेगी सुरक्षा
उपायुक्त शेखर जमुआर ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाने का निर्देश दिया. मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने उपस्थित सभी ब्रांड एंबेसडर को यह सुनिश्चित कराया कि यदि जागरूकता कार्यक्रम करने में किसी क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से अथवा विधि व्यवस्था संबधी किसी प्रकार की समस्या आती हो, तो पुलिस आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है. नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग द्वारा मतदान में कमी रह जाने का भी कारण गिनाये. उन्होंने कहा कि माइग्रेशन, मतदान प्रक्रिया में रुचि नहीं लेना, जागरूकता की कमी आदि कारण हो सकते हैं. अतः ऐसे मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने एवं अपने मतों का प्रयोग अवश्य करने को लेकर उपस्थित ब्रांड एंबेसेडर से अपील की गई. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wife-of-man-missing-after-assault-reaches-ssp-office-alleges-kidnapping/">जमशेदपुर: मारपीट के बाद से लापता व्यक्ति की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, लगाया अपहरण का आरोप [wpse_comments_template]
Leave a Comment