Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : डीसी-एसपी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

Garhwa: लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर गढ़वा स्थित एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में बन रहे पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया. सेंटर के निरीक्षण के क्रम में डीसी शेखर जमुआर ने कॉलेज के विभिन्न कमरों का जायजा लिया और पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य के बैठने की व्यवस्था करने को कहा. वहीं पोलिंग पार्टी संग ईवीएम-वीवीपैट के डिस्पैच, वाहनों की पार्किंग, मतदान हेतु जरूरी आवश्यक सामग्री वितरण करने के बाबत संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कॉलेज कैंपस के मैदान में टेंट, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी सुनिश्चित कराने के लिए कार्यपालक अभियंता एवं कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-हाजीपुर">https://lagatar.in/chirag-paswan-will-contest-elections-from-hajipur-suspense-remains-on-four-seats-of-ljp-ram-vilas/">हाजीपुर

से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, LJP की चार सीटों पर सस्पेंस बरकरार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/20rc_m_19_20032024_1-nnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप करें काम : डीसी

कॉलेज कैंपस में संचालित हो रहे मैटेरियल सेल का भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. डिस्पैच के दिन मौके पर हेल्प डेस्क एवं मेडिकल चेकअप हेल्थ कैम्प समेत अन्य सेल के स्टॉल लगाने को लेकर भी निदेश दिया गया. शेखर जमुआर ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए तैयारियों को पूरा करने को कहा. इससे समय पर व्यवस्थित रूप से पोलिंग पार्टियों को डिस्पैच कराया जा सके. मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतीयश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गोपनीय शाखा प्रभारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार समेत कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी मंझिआंव समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-श्रीश्याम">https://lagatar.in/ranchi-immersed-in-the-devotion-of-shri-shyam-the-atmosphere-became-devotional-with-cheers/">श्रीश्याम

की भक्ति में डूबी रांची, जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही