Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीश्याम की भक्ति में डूबी रांची, जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण

श्रीश्याम संघ के फाल्गुन उत्सव पर निकली निशान शोभायात्रा

गूंजा श्रीश्याम धणी का जयकारा, भक्ति से भक्त हुए मतवाले

Ranchi : श्रीश्याम संघ के फाल्गुन उत्सव पर बुधवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी. श्रीराधा-वल्लभ मंदिर, अपर बाजार में सुबह साढ़े सात बजे निशान पूजन की गयी. भक्तों ने आरती उतारी. फिर गाजे-बाजे के साथ झूम कर यात्रा निकली तो वातावरण श्रीश्याम धणी के जयकारों से गूंज उठा. सजे वाहन में विराजमान खाटू नरेश के आगे नाचते-झूमते और 501 निशान लहराते श्रद्धालुओं की मनोहारी छटां देखते ही बन रही थी. भजन गायक जैसे ही डोरी खींच राखिजो यो है बाबा को निशान... जैसे तराने छेड़ते, भक्ति से मतवाले भक्तों का रोम-रोम पुल्कित हो उठता. न तो तन की चिंता और न ही मन की सुध, कुछ था तो सिर्फ शीश के दानी की भक्ति, उत्साह और उमंग. दिन के साढ़े 11 बजे श्रद्धालु अपर बाजार इलाके का भ्रमण करते हुए काठ सराय राेड, बड़ालाल स्ट्रीट से गुजर कर श्रीश्याम मंदिर, अग्रसेन पथ पहुंचे. यहां श्रीश्याम प्रभु को निशान अर्पित की गयी. साथ मिलकर सब ने प्रभु की आरती उतारी. प्रसाद वितरण के साथ प्रथम प्रहर का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

जगह-जगह हुआ स्वागत

निशान शोभायात्रा में शामिल भक्तों का जगह-जगह विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यवसायी संगठनों की आरे से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. सभी के बीच खाने-पीने के सामान बांटे गये.

भक्ति रंग में रंगे भक्तों ने खेली फूलों की होली

श्रीराधा वल्लभ मंदिर में दूसरे प्रहर के कार्यक्रम की शुरुआत शाम सात बजे शृंगार-पूजन से हुई. श्रीश्याम की नयनाभिराम झांकी सजायी गयी. अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर बाबा काे सवामनी और महाप्रसाद का भाेग लगाया गया. इसके बाद एकादशी जागरण शुरू हुआ. प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाते हुए रोहतक की रितिका चावला ने श्याम रंगीला पलका उघाड़ों फाल्गुन आ गयो ... जैसे एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत कर सब को झुमाया. देर रात तक भक्ति का रंग जमा रहा. इस दौरान भक्ति रंग में रंगे भक्तों ने जमकर फूलों की होली भी खेली. आधी रात आरती के साथ उत्सव संपन्न हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2-38.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/4-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इन्होंने दिया योगदान

संरक्षक विष्णु लोहिया, संयोजक आकाश शर्मा, उप संयोजक सुमित अग्रवाल, ललित शर्मा, अनिल लोहिया, संजय सुरेका, आशीष अग्रवाल, सौरभ कटारुका, मनोज काबरा, हरेंद्र अग्रवाल, विकास मोदी, अभिषेक चौधरी, रवि अग्रवाल आदि इसके सफल आयोजन में योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मास्टरमाइंड">https://lagatar.in/mastermind-vishal-revealed-helped-kolkatas-printing-press-workers-bpsc-paper-leaked/">मास्टरमाइंड

विशाल का खुलासा, BPSC पेपर लीक में कोलकाता के प्रिंटिंग प्रेस के कर्मियों ने की मदद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही