Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : कुएं में मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

Garhwa: गढ़वा जिला के रमकंडा थाना क्षेत्र के उदयपुर पंचायत के चपरी गांव में कुएं से गुरुवार की दोपहर प्रेमी जोड़े का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रमकंडा थाना की पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों की पहचान चपरी गांव निवासी हरिनारायण यादव के 22 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव और सुदिन यादव की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री फूलवती कुमारी के रूप में हुई है. गढ़वा">https://lagatar.in/ranka-in-the-public-hearing-camp-the-people-of-the-tribal-community-presented-their-problems/">गढ़वा

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम दोनों घर से बाहर निकले थे. जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो लड़की के परिजनों ने लड़के पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था. लेकिन अगले ही दिन दोपहर में ग्रामीणों ने दोनों की लाश को कुएं में देखा. जिसके बाद परिजनों के साथ साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी. गांव के लोगों ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है. तो वहीं थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने कहा कि फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है. इसे भी पढ़ें: कैंब्रियन">https://lagatar.in/program-organized-on-the-theme-safe-earth-healthy-life-in-cambrian-public-school/">कैंब्रियन

पब्लिक स्कूल में ‘सुरक्षित पृथ्वी स्वस्थ जीवन’ थीम पर आधारित कार्यक्रम, बच्चों को समझाया गया पृथ्वी का महत्व 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही