Search

 
 
 

गढ़वा: विद्यार्थियों की कॉलेज प्रबंधन से मांग, जल्द हो छात्र संघ का चुनाव

 
Garhwa: छात्र संघ का चुनाव आते ही कॉलेज में हलचल बढ़ जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी हलचल दिखाई नहीं दे रही है. इसकी वजह है कि चुनाव ही नहीं हो रहा है. जबकि विद्यार्थी काफी समय से छात्र संघ के चुनाव की मांग कर रहे हैं. छात्र संघ के चुनाव को लेकर छात्रों की क्या राय है, इसे जानने https://lagatar.in/">

style="color: #0000ff;">लगातार
मीडिया की टीम उनके बीच पहुंची. [caption id="attachment_378580" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/51-rajan-kumar-ravi-garhwa.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राजन कुमार रवि[/caption] पूर्व उपाध्यक्ष छात्र संघ एसएसजेएस नामधारी कॉलेज सह जिला प्रभारी आजसू छात्र संघ गढ़वा के राजन कुमार रवि इसे लेकर काफी चिंतित हैं. उनका कहना है कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्र संघ चुनाव नहीं करा कर छात्रों को उनके अधिकार से वंचित रखना चाहती है. इस मामले पर आजसू छात्र संघ पूर्व में भी कुलपति को मांग पत्र सौंप कर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा चुनाव को लेकर कोई पहल नहीं की गई है. आजसू छात्र संघ यह मांग करती है कि चुनाव जल्द से जल्द कराया जाए. [caption id="attachment_378581" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/52-yogendra-kumar-paswan-garhwa.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> योगेंद्र पासवान[/caption] उपाध्यक्ष आजसू छात्र संघ गढ़वा के योगेंद्र पासवान कहते हैं कि हर हाल में चुनाव होना चाहिए. छात्रों में इससे एक अलग ऊर्जा का संचरण होता है. छात्र जीवन में राजनीति का अहम रोल है. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की संकुचित मानसिकता के कारण अभी तक चुनाव नहीं हो पाया है. हमने पूर्व में चुनाव कराने को लेकर मांग भी किया, लेकिन अभी तक इस पर पहल नहीं हुई है. [caption id="attachment_378584" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/53-chandreswar-kumar-garhwa.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदेश्वर कुमार[/caption] उपाध्यक्ष आजसू छात्र संघ गढ़वा के चंदेश्वर कुमार कहते हैं कि नीलंबर पीतांबर विश्वविद्यालय प्रबंधन चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है, जो बिल्कुल गलत है. छात्रों के अधिकारों का हनन हो रहा है. जिसे हम कभी सहन नहीं कर सकते. अगर विश्वविद्यालय प्रभारी प्रबंधन चुनाव नहीं कराती है तो आजसू छात्र संघ उग्र आंदोलन करने को विवश होगी. इसे भी पढ़ें- मानसून">https://lagatar.in/monsoon-session-resolution-of-arrears-of-jharkhand-taxation-acts-bill-2022-passed/">मानसून

सत्र : झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 पास
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही