Search

 
 
 

गढ़वा : जिला सलाहकार कमेटी की बैठक, डीसी ने जागरूकता पर दिया जोर

 
Garhwa :  उपायुक्त-सह-जिला समुचित प्राधिकारी (PC&PNDT) गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) की बैठक हुई. बैठक के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक गढ़वा, प्रवीण सिंह द्वारा पीसी & पीएनडीटी ऐक्ट पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दी गई. बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र हेतु प्राप्त आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया. साथ हीं उपायुक्त ने आईसी प्लान पर चर्चा कर प्रखंड एवं जिला स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सीएससी केंद्र के सशक्तिकरण को लेकर भी एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने नए अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर प्राप्त आवेदन की अच्छे से समीक्षा उपरांत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-issue-of-bar-girls-echoed-from-the-road-to-the-house-in-the-mp-sports-festival/">धनबाद:

सड़क से सदन तक गूंजा सांसद खेल महोत्सव में बार बालाओं का मुद्दा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mmm-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा, राज महेश्वरम, सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा डॉ अनिल कुमार, जिला आर०सी०एच० पदाधिकारी, गढ़वा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, डा० विजय कुमार प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल गढ़वा, पी० पी० गढ़वा, डा० अरूण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल गढ़वा, डा० स्नहेलता राज, दन्त चिकित्सक सदर अस्पताल गढ़वा, अध्यक्ष आई०एम०ए० गढ़वा, अध्यक्ष लायन्स कल्ब गढ़वा, अध्यक्ष लायन्स कल्ब गलोरियस गढ़वा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लंदन">https://lagatar.in/tricolor-insulted-in-london-protest-outside-british-high-commission-in-delhi/">लंदन

में तिरंगे का अपमान, दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही