Search

 
 
 

गढ़वा : नेशनल हाइवे को ड्राइवरों ने किया जाम, हिट एंड रन कानून का विरोध

 
Ranka, Garhwa: रंका थाना क्षेत्र के लरकोरिया चौक के पास रंका प्रखंड ड्राइवर संघ ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 343 को जाम कर दिया. ड्राइवरों ने हिट एंड रन कानून का विरोध किया. विरोध के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग- 343 को 3 घंटे तक जाम रखा. रंका थाना प्रभारी पिंकू कुमार राणा की पहल पर जाम को हटाया गया. जाम का नेतृत्व कर रहे ड्राइवर संघ के अध्यक्ष मोहम्मद शहादत अंसारी ने कहा कि भारत सरकार ने ड्राइवरों के लिए जो कानून बनाया गया है वह काला कानून है, जिसका वे लोग विरोध करते हैं. पहले के कानून को यथावत लागू रखा जाए ताकि हम सभी चालकों का जीवन सुरक्षित रह सके. पहले के कानून में ड्राइवर का बेल पहले मिल जाया करता था और उनके ऊपर दंड के रूप में कोई आर्थिक देनदारी नहीं होती थी. अभी के कानून में दुर्घटना घटित होने पर ड्राइवर को दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को उठाकर अस्पताल ले जाने की जो बात कही गई है, वह व्यावहारिक प्रतीत नहीं होता है. क्योंकि दुर्घटना में चालक को ही कोपभाजन बनना पड़ता है. ड्राइवर वहां से नहीं भागा तो मारा जायेगा. इसे भी पढ़ें-कल्पना">https://lagatar.in/there-is-a-legal-hurdle-in-kalpana-soren-becoming-mla-babulal/">कल्पना

सोरेन के विधायक बनने में है कानूनी अड़चन- बाबूलाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/02rc_m_14_02012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष याकूब अंसारी, सचिव शमशाद अंसारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, संयोजक कौशल अंसारी सहित उनके कार्यकारिणी के सदस्य अमीर राजा अंसारी, शब्बे आलम, गुलाम अंसारी सुलेमान, अंसारी एजाज अंसारी, मुराद अंसारी ,आजाद अंसारी इरशाद अंसारी, राज अंसारी, आफताब अंसारी विकास पटेल, जेठू सिंह सहित काफी संख्या में ड्राइवर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-passengers-remain-troubled-due-to-strike-protest-against-hit-and-run-law/">हजारीबाग

: हड़ताल से यात्री रहे परेशान, हिट एंड रन कानून का विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही