Search

 
 
 

गढ़वा : ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया गया समेत 2 खबरें

 
Garhwa: जिला परिवहन पदाधिकारी नीरज प्रकाश के निर्देश पर मोटरयान निरीक्षक ने ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया. इसमें करीबन 36 अभ्यार्थी उपस्थित हुए. सभी ने हेलमेट लगा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा की टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया. इस दौरान ड्राइविंग टेस्ट में आये लोगों को यातायात नियमों, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के बारे में बताया गया. सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है, यह भी बताया गया. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-farmer-halla-bol-movement-public-awareness-campaign-launched-4-news-including/">हजारीबाग

: किसान हल्ला बोल आंदोलन जनजागरण अभियान चला समेत 4 खबरें
दूसरी खबर

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/13rc_m_166_13092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक हुई. इसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा दक्षिणी, शशि कुमार उत्तरी, दिलीप कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रामनारायण सिंह, कल्याण पदाधिकारी निलेश कुमार मुरमू, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार सिंह एवं वन अधिकार समिति के सदस्यगण रामसकल कोरवा, सूर्यदेव परहिया तथा गौरी देवी मौजूद रहे. बैठक में व्यक्तिगत भूमि पट्टा हेतु प्राप्त सभी अभिलेखों पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें :दिल्ली">https://lagatar.in/cm-hemant-said-in-delhi-be-patient-answer-will-be-given-in-democratic-way/">दिल्ली

में बोले सीएम हेमंत- सब्र करें, लोकतांत्रिक तरीके से मिलेगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही