Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : स्वीप कोषांग की बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

Advertisement
Advertisement
नोडल पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा ने स्वीप कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक Garhwa:  लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर नोडल पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा ने स्वीप कोषांग के कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में स्वीप कोषांग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. मौके पर नोडल पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा ने कहा कि योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है. बृहद स्वीप कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए जिले में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय (सरकारी एवं गैर सरकारी), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, महिला विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, श्रम विभाग, कृषि मत्स्य एवं पशुपालन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग पर्यटन विभाग, बैंकिंग सेक्टर आदि के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी. इन विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों का वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग पार्टिसिपेशन एंड एथिकल वोटिंग से संबंधित गतिविधियां कार्य योजना एवं कैलेंडर बनाकर संचालित करने की जरूरत हैं. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-cpim-demonstrated-demanding-flyover-bridge/">लातेहार

: फ्लाई ओवर ब्रिज की मांग को लेकर माकपा ने किया प्रदर्शन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/28rc_m_90_28022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

सोशल मीडिया के उपयोग पर जोर

नोडल पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा ने कहा कि स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करने और मतदान के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है. जन जागरूकता फैलाने से मतदाता जागरूकता में वृद्धि आएगी तथा वोटिंग परसेंटेज में भी बढ़ोतरी होगी. उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए सोशल मीडिया का व्यापक रूप से उपयोग किया जायेगा. इस क्रम में सीईओ व्हाट्सएप चैनल को सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा सब्सक्राइब करने को कहा. साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि में स्वीप के तहत किये जाने वाले कार्यों को साझा करने की बात कही गई ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके. बैठक में प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीपीएम पंचायती राज, डीआरडीए गढ़वा के पदाधिकारीगण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग आदि के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-bjp-central-election-committee-meeting-on-thursday-names-of-candidates-will-be-sealed/">लोकसभा

चुनाव : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को, लगेगी उम्मीदवारों के नामों पर मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही