Search

 
 
 

गढ़वा : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर, जागरूकता रथ रवाना

 
Garhwa : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इसी उद्देश्य को लेकर जागरूकता रथ रवाना किया गया, ताकि गढ़वा जिला में सभी योग्य बच्चियों व युवतियों को इसका लाभ मिल सके. समाहरणालय परिसर में निदेशक डीआरडीए-सह-जिला पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सुरीन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. जागरूकता रथ अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करेगा. लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर योजना का लाभ ले सकें. इसे भी पढ़ें :तबरेज">https://lagatar.in/tabrez-mob-lynching-case-10-years-imprisonment-for-the-killers/">तबरेज

मॉब लिंचिंग केस: हत्यारों को 10 साल की सजा

योजना के तहत लड़कियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद

इस योजना के तहत राज्य सरकार कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करती है. मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा पर जोर और बाल विवाह प्रथा का अंत करना है. योजना के तहत लाभार्थी बालिकाओं को अलग-अलग किश्तों में 40 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसमें कक्षा 8वीं में नामांकित बालिका को 2500₹ एवं कक्षा 9वीं में नामांकित बालिका को 2500₹, कक्षा 10वीं में नामांकित बालिका को 5000₹, कक्षा 11वीं में नामांकित बालिका को 5000₹ एवं कक्षा 12वीं में दाखिला लेने वाली बालिकाओं को 5000₹ रुपये तथा 18 से 19 वर्ष की आयु की बालिका को एक मुश्त अनुदान के रूप में 20,000₹ रुपये दिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-for-the-last-45-years-the-politics-of-dumri-revolved-around-3-mahato-veterans/">गिरिडीह

: विगत 45 वर्षों से 3 महतो दिग्गजों के इर्द-गिर्द रही डुमरी की राजनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही