Search

 
 
 

गढ़वा : स्कूल में चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान

 
ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान Garhwa: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एमडीए को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक फाइलेरिया के बारे में जानकारी दी गई. पीसीआई संस्था के जिला समन्वयक आनन्द प्रसाद ने कहा कि फाइलेरिया रोग संक्रमित मादा क्युलेक्स मच्छर के काटने से होता है. यह एक संक्रामक रोग है और पैरों व हाथों में सूजन होना इसके मुख्य लक्षण हैं. उन्हें एमडीए चक्र के दौरान आगामी 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया से रोकथाम के लिए खिलाए जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली सेवन करने के लिए शपथ दिलाई गई. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य बसंत ठाकुर, सभी शिक्षक गण और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/chatra-militants-opened-fire-left-leaflets-and-threatened-if-work-is-done-without-management/">चतरा

: उग्रवादियों ने की फायरिंग, पर्चा छोड़ दी धमकी… बिना मैनेज किये काम किया तो…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/07rc_m_59_07022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही