Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं तो हो जायें सावधान, नहीं तो कट जायेगा चालान

Garhwa : राज्य और जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन रेस हो गयी है. जिले में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बिना मास्क के घर से निकलने वालों का चालान भी काटा जा रहा है.  मंगलवार सुबह 7 बजे से ही जिला प्रशासन की टीम मास्क चेकिंग अभियान चला रही है. साथ ही कई लोगों की चालान भी काटी गयी है. इसे भी पढ़ें - UP">https://lagatar.in/up-elections-akhilesh-yadav-said-lord-krishna-comes-in-his-dream-every-day-and-says-that-the-government-of-sp-will-be-formed/">UP

elections 2022 : अखिलेश यादव ने कहा, भगवान कृष्ण रोज सपने में आकर कहते हैं सपा की सरकार बनेगी

आज सुबह दो लोगों का चालान काटा गया है

बताया जा रहा है कि गढ़वा मेन रोड पर अभियान के दौरान आज दो लोगों का चालान काटा गया है. गढ़वा में बिना मास्क के दुकानदार और लोगों का चालान कटा है. चालान 50, 100 रुपये का काटा जा रहा है. बता दें कि गढ़वा जिले में एक्टिव केस कि संख्या 7 हो गई है, जिसके रोकथाम के लिए प्रशासन ने जिला परिषद गढ़वा की मदद से यह अभियान प्रारंभ कर दिया है. इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि हमें बिना किसी पूर्व सूचना के यह चालान काटा जा रहा है. बढ़ते कोरोना के रोकथाम हेतु यह एक प्रशंसनीय कदम है मगर प्रशासन को या नगर परिषद गढ़वा को इस कार्रवाई की सूचना हमें पूर्व में ही प्रदान कर देनी चाहिए थी. इसे भी पढ़ें -लगातार">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-boom-for-the-second-consecutive-day-sensex-strengthened-by-227-points-nifty-near-17700/">लगातार

दूसरे दिन भी तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 227 अंक मजबूत, निफ्टी 17700 के करीब

सरकार ने भी कई पाबंदियां लगायी है 

बता दें कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने भी कई पाबंदियां लगायी है. राज्य में स्कूल, कॉलेज, जिम, पार्क, पर्यटन स्थल समेत कई चीजों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. साथ ही रात 8 बजे तक दुकानों को भी बंद कर देने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rtpcr-center-closed-for-the-last-1-month-how-will-corona-be-investigated/">हजारीबाग

: RTPCR सेंटर पिछले 1 माह से बंद, आखिर कैसे होगी कोरोना की जांच?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही