Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : कार्यशाला में ईवीएम-वीवीपीएटी की दी गयी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Garhwa:  एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में स्वीप कोषांग ने नैतिक मतदान और ईवीएम-वीवीपैट के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया. मौके पर ईवीएम-वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार तिवारी और अमित कुमार शुक्ला ने बारी-बारी से उक्त विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया. मास्टर ट्रेनर ने डमी ईवीएम एवं वीवीपीएटी के माध्यम से इसकी कार्य प्रणाली की जानकारी दी और बताया कि कोई भी मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान करते समय वीवीपीएटी मशीन पर रियल टाइम में दबाए गए बटन के सामने छपे चुनाव चिन्ह का मिलान कर सकता है. मतदान की यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है. इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर मतदाता ध्यान ना दें. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-due-to-fear-of-defamation-daughter-was-beheaded-6-including-father-and-brother-arrested/">पलामू

: बदनामी के डर से बेटी को काट दिया था, पिता-भाई समेत 6 गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/11rc_m_49_11032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

हर एक वोट कीमती, जरूर करें मतदान : सिया जानकी सिंह

वहीं डीआरडीए की परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने एथिकल वोटिंग यानी नैतिक मतदान को लेकर बताया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए. हर एक वोट कीमती है, इसलिए मतदान दिवस के दिन अपने घरों से बाहर आयें और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें. अमीर हो चाहे गरीब, सभी वर्ग के पास मतदान करने का अधिकार है. हर एक वोट कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें. इस दौरान नैतिक मतदान को लेकर कॉलेज के प्रोफेसर एवं कर्मियों के बीच अपनी बातों को रखा गया. उनसे अपील की गयी कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश एवं राज्य के सर्वांगीण विकास में भागीदारी बनें. इसे भी पढ़ें-बड़ी">https://lagatar.in/big-news-caa-implemented-in-the-country-central-government-issued-notification/">बड़ी

खबरः देश में CAA लागू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

दिलाई गई मतदाता प्रतिज्ञा शपथ

कार्यशाला के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड द्वारा जनहित में जारी मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ भी लोगों के बीच दिलाई गई. इस मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर नीता कुमारी सिन्हा, डॉक्टर जे पांडे, डॉक्टर बीपी पांडे, राजेंद्र तिवारी, अनल किशोर मिंज, कॉलेज के छात्र-छात्रा, पंचायती राज के डीपीएम शाहनवाज असगर, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुशील कुमार दास, राकेश कुमार एवं सुधीर मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही