Search

 
 
 

गढ़वा : कसौधन वैश्य महिला मंच ने किया पौधारोपण

 
Garhwa :  कसौधन वैश्य महिला मंच ने डॉ भोला प्रसाद कश्यप के जन्मदिन के मौके पर पौधारोपण किया. कार्यसमिति सदस्य उषा कश्यप के बगीचे में महिला मंच के अध्यक्ष शोभा कश्यप के नेतृत्व में महिलाओं ने पौधारोपण किया. अगले रविवार 16 जुलाई को समाज की महिलाएं सावन हरियाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करेंगी. मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. वक्ताओं ने कहा कि गढ़वा के रहने वाले डॉक्टर भोला कश्यप अमेरिका में अपनी सेवा दे रहे हैं जो कसौधन वैश्य समाज के लिए बड़े गर्व की बात है. जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की गई. इसे भी पढ़ें :अभिजीत">https://lagatar.in/ed-should-investigate-about-100-crore-scrap-theft-case-of-abhijeet-plant-pratul-shahdev/">अभिजीत

प्लांट के लगभग 100 करोड़ के स्क्रैप चोरी मामले की ईडी करे जांच : प्रतुल शाहदेव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mmmm-1-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

पौधारोपण कार्यक्रम में उप सचिव विवेक कश्यप, सदस्य सुनील कश्यप, समाज की महिला संरक्षक किरण देवी, समाज की अध्यक्ष शोभा कश्यप, उपाध्यक्ष कंचन कश्यप, सचिव अर्चना कश्यप, कोषाध्यक्ष ममता कश्यप, संगठन मंत्री नमिता कश्यप, कार्यसमिति सदस्य उषा कश्यप, अनुराधा कश्यप, सुधा कश्यप प्रतिमा कश्यप ,गुंजा कश्यप, सुषमा कश्यप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/accident-on-auranga-river-bridge-jam-for-two-hours/">लातेहार

: औरंगा नदी पुल पर दुर्घटना, दो घंटे तक लगा रहा जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही