Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : शहादत दिवस पर याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह

Garhwa : राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के 65वें शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. शहादत दिवस गढ़वा जिले के हलुआ में मनाया गया. इस दौरान रंका निवासी जिला संरक्षक आफताब अंसारी ने बताया कि शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव छोटानागपुर के महान क्रांतिकारी योद्धा थे. जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी हार नहीं मानी और हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए. उन्होंने कहा कि उनके शहादत दिवस पर हम सभी को राष्ट्रहित में चलने का संकल्प लेना चाहिए. इस मौके पर जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला सचिव आदम अंसारी, हिदायतुल्लाह अंसारी, नियाजुद्दीन अंसारी, अफरोज अंसारी, आलम अंसारी, डॉ. महताब अंसारी, मेराजुद्दीन अंसारी, नेजामुद्दीन अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-ajsu-party-district-committee-meeting-cum-forest-feast-organized/">गढ़वा

: आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही