Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : शांतिपूर्ण ढंग से मैट्रिक-इंटर की हो रही परीक्षा, सीसीटीवी से निगरानी

Advertisement
Advertisement
अनुमंडल मुख्यालय में चार परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक-इंटर की परीक्षा संचालित Garhwa: रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा हो रही है. अनुमंडल मुख्यालय के इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में 877 छात्र राजकीय कृत उच्च विद्यालय रंका में परीक्षा दे रहे हैं जबकि साइंस के 38 तथा कॉमर्स के एक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं माध्यमिक परीक्षा में 1071 छात्र-छात्राएं इस विद्यालय में परीक्षा दे रहे हैं. जबकि परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में मैट्रिक में 612 तथा इंटर में 467 और साइंस में 62 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. वही राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग, रंका में 420 और संत जोसेफ उच्च विद्यालय बिश्रामपुर में 395 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. इसकी जानकारी केंद्र अधीक्षक शाहनवाज अख्तर, उज्जवल कुमार चौबे, सिस्टर जोस्फीन और सुधीर कुमार रजक ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सीसीटीवी की देखरेख में संचालित की जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/12rc_m_106_12022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-vikas-oraon-gets-best-cyclist-award-in-under-17/">झारखंड

के विकास उरांव को मिला अंडर- 17 में बेस्ट साइकिलिस्ट का पुरस्कार

परीक्षा को लेकर दंडाधिकारी तैनात

राजकीय कृत उच्च विद्यालय रंका में 65 वीक्षक,संत जोसेफ उच्च विद्यालय विश्रामपुर में 20, राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग में 30 तथा परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में 50 वीक्षक परीक्षा का संचालन कर रहे हैं. वहीं दंडाधिकारी के रूप में नवीन कुमार चौबे, रेखा कुजूर, विनय करकेट्टा, निर्मला कुजूर सुनीता कुमारी का सहयोग मिल रहा है. इसे भी पढ़ें-बोर्ड">https://lagatar.in/give-accurate-answers-to-sub-questions-in-board-exam-dilip-kumar-jha/">बोर्ड

परीक्षा में उप-प्रश्नों का दें सटीक उत्तर – दिलीप कुमार झा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही