Search

 
 
 

गढ़वा : महागठबंधन दलों की बैठक, ममता भुइयां को जिताने का आह्वान

 
Garhwa: इंडिया गठबंधन दलों की बैठक हुई जिसमें पलामू के गठबंधन प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने का संकल्प लिया गया. पलामू संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होगा. मतदान को लेकर डंडई प्रखंड में राजद प्रखंड अध्यक्ष सुभाष मेहता और झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संजय मेहता की संयुक्त अगुवाई में बैठक हुई. बैठक में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व प्रत्याशी ताहिर अंसारी, जिला परिषद की अध्यक्षा शांति देवी, राजद के प्रदेश सचिव अभय पांडेय और इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं मौजूद थे. ममता भुइयां को डंडई प्रखंड से विजयी बनाने को लेकर मंथन हुआ. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पलामू संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ममता भुइयां को जिताने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिगत 10 वर्षों में सांसद बीडी राम ने ना तो जनता से संवाद किया ना जनता के लिए कोई कार्य किया. ऐसी स्थिति में एंटी कमबैंसी का लाभ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मिलेगा. इसे भी पढ़ें-सुप्रीम">https://lagatar.in/notice-to-cbi-from-supreme-court-no-stop-on-cbi-investigation-into-illegal-mining-in-sahibganj/">सुप्रीम

कोर्ट से CBI को नोटिस, साहिबगंज में अवैध खनन की CBI जांच पर रोक नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/03rc_m_64_03052024_1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही