Search

 
 
 

गढ़वा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जागरूकता रथ को किया रवाना

 
जागरूकता रथ वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर लोगों को करेगा जागरूक Garhwa:  समाहरणालय परिसर से पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 साल की महिला एवं एससी-एसटी पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगा. जिले के सभी पंचायतों में 20 से 22 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जागरूकता रथ रवाना करने के मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियश विजय टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा/रंका एवं श्री बंशीधर नगर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-accused-in-rape-case-of-minor-found-guilty-and-2-news-from-court-including/">धनबाद

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक दोषी करार समेत कोर्ट की 2 खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/20rc_m_75_20022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

20 से 22 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब 50 वर्ष की आयु से अधिक की महिलाएं एवं अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष पेंशन योजना का लाभ ले सकेंगे. इसी के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने के मद्देनजर 20 फरवरी से 22 फरवरी तक जिले के सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिले के शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-bhanu-pratap-shahi-acquitted-accused-of-harassing-dalit/">पलामू

: भानु प्रताप शाही बरी, दलित को प्रताड़ित करने का था आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही