Search

 
 
 

गढ़वा: अवैध बालू ट्रैक्टर से दो युवकों की मौत पर सांसद ने उठाए पुलिस पर सवाल

Garhwa: जिले में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से दो युवक की मौत के बाद मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने पलामू रेंज के डीआईजी को पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि दो दलित/पिछड़ा वर्ग के युवकों की ट्रैक्टर से हुई मौत को महज हादसा नहीं माना जा सकता,
 

Garhwa: जिले में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से दो युवक की मौत के बाद मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने पलामू रेंज के डीआईजी को पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि दो दलित/पिछड़ा वर्ग के युवकों की ट्रैक्टर से हुई मौत को महज हादसा नहीं माना जा सकता, बल्कि यह प्रशासनिक विफलता और व्यवस्था की गंभीर खामियों को दर्शाता है.

 

सांसद ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल लंबे समय से जारी है. घटना के बाद न्याय की मांग करने पहुंचे लोगों पर पुलिस कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है, जिसे उन्होंने चिंताजनक बताया. उन्होंने चेतावनी दी कि दलित, आदिवासी, मुस्लिम और पिछड़े समाज के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

इधर आजाद समाज पार्टी झारखंड इकाई ने भी मामले को लेकर प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं. पार्टी ने गढ़वा थाना प्रभारी और घटना में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की मांग की है. साथ ही हिरासत में लिए गए पार्टी नेता सेराज खान और रामबड़ई पासवान समेत अन्य लोगों को अविलंब रिहा करने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई है.

 

पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा. इस पूरे मामले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. वहीं प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही