Search

 
 
 

Garwa News: सोन नदी में डूबी दो नाबालिगों में से एक मिला शव, दूसरी की तलाश जारी

जिले के केतार प्रखंड के पाचाडुमर गांव से गुजरने वाली सोन नदी में बीते दिन डूबी दो नाबालिग लड़कियों में से एक शव मंगलवार को बरामद हुआ. मृतका की पहचान जूली कुमारी के रूप में हुई. शव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर श्रीनगर नाव घाट के पास से बरामद किया गया.
 

Garwa: जिले के केतार प्रखंड के पाचाडुमर गांव से गुजरने वाली सोन नदी में बीते दिन डूबी दो नाबालिग लड़कियों में से एक शव मंगलवार को बरामद हुआ. मृतका की पहचान जूली कुमारी के रूप में हुई. शव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर श्रीनगर नाव घाट के पास से बरामद किया गया. वहीं, दूसरी लापता लड़की खुशबू कुमारी (14), पिता गिरवर ठाकुर की तलाश जारी है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन सोमवारी के अवसर पर मां शायरी भगवती मंदिर परिसर स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए जूली, खुशबू और प्रिया कुमारी सोन नदी में स्नान करने गई थीं. इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. स्थानीय लोगों ने प्रिया कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि जूली और खुशबू तेज धार में बह गईं.


दोनों लड़कियों की खोजबिन के लिए गोताखोरों ने पाचाडुमर, सोनवर्षा, बिजडीह, चांदडीह, खैरवा से लेकर कधवन तक प्रयास किए. मंगलवार को श्रीनगर नाव घाट से शव बरामद होने के बाद थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही