Search

 
 
 

Gharwa News : बिरहा नदी पर 4.10 करोड़ से बनेगा पुल, सरकार से राशि को मंजूरी

झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले को बड़ी सौगात दी है. भंडरिया-बरगढ़-टिहरी मार्ग पर स्थित बिरहा नदी पर नए हाई लेवल पुल और पहुंच पथ के निर्माण के लिए 4 करोड़ 10 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.  पथ निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.
 
गढ़वा जिला की खबरें

Garhwa :  झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले को बड़ी सौगात दी है. भंडरिया-बरगढ़-टिहरी मार्ग पर स्थित बिरहा नदी पर नए हाई लेवल पुल और पहुंच पथ के निर्माण के लिए 4 करोड़ 10 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.  पथ निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

 

विभाग के अनुसार, बिरहा नदी पर बना पुराना पुल काफी जर्जर और संकरा हो चुका है. इससे लोगों और वाहनों को आवाजाही में परेशानी होती है. नया पुल बनने के बाद यह समस्या दूर होने की उम्मीद है. पुल के बनने से ना सिर्फ भंडरिया क्षेत्र, बल्कि झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन भी आसान हो जाएगा.

 

Uploaded Image

 

भंडरिया-बरगढ़-टिहरी मार्ग उग्रवाद प्रभावित और आदिवासी बहुल इलाके से होकर गुजरती है. इसी रास्ते से सुरक्षा बलों का भी लगातार आवागमन होता है. ऐसे में नए पुल का निर्माण सुरक्षा और यातायात दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 

सरकार के अनुसार, पुल का निर्माण 3×21 मीटर स्पैन के डिजाइन पर किया जाएगा. परियोजना का काम दो वित्तीय वर्षों में पूरा किया जाएगा. वर्ष 2026-27 में 60 प्रतिशत और वर्ष 2027-28 में 40 प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

 

परियोजना की राशि का उपयोग पथ प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में होगा और भुगतान गढ़वा कोषागार से किया जाएगा. पथ निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए हैं. मुख्य अभियंता (यातायात) हर महीने कार्य की समीक्षा करेंगे, ताकि परियोजना तय समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही