Search

 
 
 

Garhwa News: राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Garhwa News: राज्यपाल ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. यह धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ा है. मंदिर की पहचान दूर-दूर तक है. उन्होंने कहा कि मंदिर और आसपास के क्षेत्र का विकास जरूरी है. इससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी. सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा.
 
राज्यपाल को मूर्ति भेंट करते पदाधिकारी

Garhwa News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को श्री बंशीधर नगर पहुंचे. यहां उन्होंने श्री बंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना की और झारखंडवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

 

इसे भी पढ़ें:


राज्यपाल ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. यह धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना से भी जुड़ा है. मंदिर की पहचान दूर-दूर तक है. उन्होंने कहा कि मंदिर और आसपास के क्षेत्र का विकास जरूरी है. इससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी. सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा.


राज्यपाल ने कहा कि मंदिर के विकास से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन गतिविधियों के अवसर बढ़ने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही