Search

 
 
 

Garhwa News : बिहार जाने निकला युवक मृत मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत खुथवा मोड़ के पास एनएच किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी अमन झा के रूप में हुई है. शव की पहचान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. मृतक के पिता ने अपनी बहू पर बेटे की हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
 

Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत खुथवा मोड़ के पास एनएच किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी अमन झा के रूप में हुई है. शव की पहचान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. मृतक के पिता ने अपनी बहू पर बेटे की हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

जानकारी के अनुसार, अमन झा शनिवार सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि वे बिहार के आरा स्थित पैतृक गांव जा रहे हैं. परिजनों को उम्मीद थी कि वह सुरक्षित गांव पहुंच जाएंगे, लेकिन कुछ घंटों बाद झारखंड के रंका इलाके में उनका शव मिलने की सूचना से परिवार सदमे में आ गया.

 

मृतक के पिता विद्यासागर झा ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं और वर्तमान में अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर व्यवसाय करते हैं. उनका आरोप है कि रास्ते में ही अमन की हत्या कर शव को झारखंड सीमा में फेंक दिया गया.

 

पिता ने अपनी बहू पर हत्या की साजिश रचने का संदेह जताते हुए रंका थाना में आवेदन दिया है. उनका कहना है कि करीब आठ महीने पहले बहू घर छोड़कर चली गई थी और बाद में उसने दूसरे युवक से शादी कर ली थी. इसके बावजूद वह अमन को लगातार धमकी देती थी. पिता का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या करवाई गई.

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण और अन्य पहलुओं पर तस्वीर साफ हो सकेगी.

 

रंका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और मृतक के अंतिम संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही