Search

 
 
 

Jamtara News : नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 600 स्ट्रीट लाइट खरीद व 5 पानी टंकी का प्रस्ताव पास

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मशीन, उपकरण व सेफ्टी किट की खरीद की जाएगी. साथ ही वाहनों की मरम्मत, राजा बांध की साफ-सफाई व जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पांच स्थानों पर पानी टंकी स्थापित करने का निर्णय लिया गया.
 
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में भाग लेते अध्यक्ष आशा गुप्ता व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा नगर पंचायत बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहीं विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. साथ ही शहर में लाइट, जल निकासी, साफ-सफाई व अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई. 600 स्ट्रीट लाइट की खरीद, 5 पानी टंकी के निर्माण व पार्किंग से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.


नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने बताया कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मशीन, उपकरण व सेफ्टी किट की खरीद की जाएगी. साथ ही वाहनों की मरम्मत, राजा बांध की साफ-सफाई व जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पांच स्थानों पर पानी टंकी स्थापित करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा जलापूर्ति पाइप लाइन में लगे अवैध मोटर व समरसेबल की जांच कराने तथा अजय नदी आधारित जलापूर्ति योजना के पुनरुद्धार का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा.

 


शहर में हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी. बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अहम निर्णय लिए गए. शहर के बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों विशेषकर अल्पना स्टोर जैसे संस्थानों के लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग को पत्र भेजा जाएगा. राजस्व बढ़ाने के लिए होल्डिंग टैक्स का एसेस्मेंट व री-एसेसमेंट करने, बड़े भवनों के बकायेदारों से टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया गया.

 

 नगर भवन का शुल्क 35 हजार रुपये से घटाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया, ताकि गरीब परिवारों को शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए सुविधा मिल सके. बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष ज्योत्सना देवी, वार्ड पार्षद अशोक कुमार साव, विजय राउत, हरनाथ गण, दीनबंधु सिंह, शिखा रानी मंडल, जयंती दत्त, संगीता दास सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही