Ranchi : चर्चित फर्जी रिम्स जमीन घोटाले मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले में एसीबी कोर्ट में आरोपियों की ओर से जमानत और अग्रिम जमानत की याचिकाएं दाखिल की गई हैं. जानकारी के अनुसार, एसीबी ने सरकारी कर्मियों समेत सात लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कराया था.
मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेश कुमार झा और चेतन कुमार ने अदालत में नियमित जमानत के लिए आवेदन दिया है. वहीं, फरार चल रही सुमित्रा कुमारी और मुन्नी देवी ने एसीबी की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है.
बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं. सभी आरोपियों की ओर से दाखिल याचिकाओं पर 14 मई को अदालत में सुनवाई होगी. फर्जी जमीन घोटाले को लेकर जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment