Search

 
 
 

Simdega News : ठेठईटांगर में 43 किलो गांजा बरामद, पिस्टल के साथ 4 गिरफ्तार

ठेठईटांगर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने करीब 42.9 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 3 अवैध पिस्टल व दो वाहन बरामद किए हैं.
 
जब्ती गांजा व गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने करीब 42.9 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 3 अवैध पिस्टल व दो वाहन बरामद किए हैं.


सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के बलांगीर से गांजा की बड़ी खेप लेकर तस्कर राउरकेला होते हुए अम्बापानी के रास्ते रांची जा रहे हैं. सूचना के आधार पर सीनियर डीएसपी रणवीर सिंह व एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया.

 


टीम ने तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना के आधार पर ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी स्कूलटोली के पास वाहनों को रोककर तलाशी शुरू की. इसी दौरान वाहन संख्या OD15X 4060 को रोका गया. तलाशी में वाहन की सीट के अंदर बने गुप्त कैबिनेट से 76 पैकेट में 42.990 किलो गांजा बरामद किया गया.


पुलिस ने वाहन पर सवार दुर्गेश कुमार सिंह उर्फ डिंपल महतो के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद किया. वहीं, गिरफ्तार आरोपी अभिषेक राय की निशानदेही पर घटनास्थल के समीप झाड़ियों से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद की गई. पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपी बिहार व ओडिशा के रहने वाले हैं. इनमें दुर्गेश कुमार सिंह, दीपेश सिंह, अभिषेक राय व उछवा प्रधान उर्फ उछवा दादा शामिल हैं.


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे पूर्व में भी कई बार इसी रास्ते से गांजा की तस्करी कर चुके हैं. सभी का आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस गिरोह के आन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. छापेमारी टीम में सीनियर डीएसपी रणवीर सिंह, एसडीपीओ बैजू उरांव, थाना प्रभारी नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही