Search

 
 
 

Simdega News: रामरेखा धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित- उपायुक्त

जिला उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में रामरेखा धाम परिसर में ही प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं रामरेखा धाम समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. बैठक में रामरेखा धाम के समग्र, एवं चरणबद्ध विकास को गति देना और स्वीकृत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चाएं हुई.
 

Simdega: जिला उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में रामरेखा धाम परिसर में ही प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं रामरेखा धाम समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. बैठक में रामरेखा धाम के समग्र, एवं चरणबद्ध विकास को गति देना और स्वीकृत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चाएं हुई. इस दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रामरेखा धाम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

बैठक में रामरेखा धाम के समग्र विकास एवं प्रबंधन के लिए एक सोसाइटी के गठन का निर्देश दिया गया, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी को शामिल किया गया. मंदिर एवं मुख्य गुफा के प्रवेश द्वार,सीढ़ी को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए सैंड स्टोन ग्रेनाइट का प्रयोग करने का निर्देश दिए गए. साथ ही यज्ञशाला एवं प्रसाद भवन को वर्तमान स्थान से पीछे की ओर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया ताकि गुफा का स्पष्ट दर्शन हो सके.


परिसर में बन रहे म्यूजियम के संबंध में बताया गया कि इसके बेसमेंट में श्रद्धालुओं/ आगंतुकों के ठहरने हेतु हॉल /कमरे बनाया जाएगा. जबकि उसके ऊपर संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा. जिससे धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित एवं प्रदर्शित किया जा सके. परिसर के दक्षिणी छोर में बन रहे कैफेटेरिया के निर्माण का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए गए.


पर्यटकों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही के अंतर्गत 8 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है किंतु तत्काल कैंरबेड़ा से कोण्ड़रा तक सड़क चौड़ीकरण, पालेडीह से केशलपुर तक सड़क निर्माण तथा कार्यक्रम स्थल से कादोपानी होते हुए लिंक रोड के निर्माण का विशेष जोर देने का निर्णय लिया गया. साथ ही रामरेखा से लालपुर तक निकासी मार्ग विकसित करने की बात कहीं. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आगामी रामरेखा महोत्सव से पूर्व इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए.


स्थल निरीक्षण में राजाबासा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण कार्य को प्रशासन एवं स्थानीय समिति के समन्वय से शीघ्र पूर्ण करने का निर्णय लिया गया. साथ ही तालाब के नजदीक कुंए की सफाई के लिए मुखिया को कहा गया. उपायुक्त ने रामरेखा धाम परिसर में जलापूर्ति की सुविधा हेतु रामरेखा जलाशय/डोबाया डैम का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी- शशांक शेखर सिंह, उप विकास आयुक्त- दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, गोपनीय प्रभारी- समीर रनियर, अनुमंडल पदाधिकारी- प्रभात रंजन ज्ञानी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता), पथ निर्माण, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकरटांड, मुखिया कैरबेडा पंचायत, रामरेखा धाम समिति के पदाधिकारी, दुर्गविजय सिंहदेव ,कौशल किशोर सिंहदेव, महंत अशोक प्रपन्नाचार्य एवं अन्य सदस्यगण, संवेदक, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही