Search

 
 
 

Simdega News: विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया स्व-गणना, लोगों से सहयोग की अपील

जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन बिकसल कोंगारी ने जनगणना 2027 के तहत अपने आवास खूंटीटोली में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की. इस पहल के माध्यम से उन्होंने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया तथा आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित किया.
 

Simdega: जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन बिकसल कोंगारी ने जनगणना 2027 के तहत अपने आवास खूंटीटोली में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की. इस पहल के माध्यम से उन्होंने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया तथा आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित किया.


विधायक ने कहा कि सही एवं सटीक जनगणना आंकड़े राज्य में प्रभावी योजना एवं नीति निर्माण के लिए आवश्यक हैं. इन्हीं आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाएं बेहतर तरीके से बनाई जाती हैं.


विधायक ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें और सही जानकारी प्रदान करें, ताकि कोलेबिरा क्षेत्र सहित पूरे राज्य के समग्र विकास को गति मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही